{"_id":"69fb92705980db1d560e48d7","slug":"notice-to-lps-for-not-taking-rte-admissions-raebareli-news-c-101-1-slko1034-157191-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आरटीई के प्रवेश न लेने पर एलपीएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आरटीई के प्रवेश न लेने पर एलपीएस को नोटिस
Thu, 07 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 07 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित हुए बच्चों का दाखिला लखनऊ पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं ने नहीं लिया है। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर आवंटित बच्चों का प्रवेश लेकर अवगत कराने को कहा है। ऐसा न करने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
आरटीई के अंतर्गत इस वर्ष तीन चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिन बच्चों का चयन हुआ और विद्यालय आवंटित हुए, उनके प्रवेश आवंटित विद्यालयों में कराने का प्रयास अभी चल रहा है। कुछ विद्यालय बच्चों का प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे हैं। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को हाल ही में अपनी आख्या भेजी, जिसमें बताया गया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल की प्रगतिपुरम और अहियापुर शाखाओं ने नए शैक्षिक सत्र के एक महीना बीत जाने के बाद भी आवंटित बच्चों का प्रवेश नहीं लिया है। इस बारे में विद्यालय को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन एक भी बच्चे का दाखिला नहीं लिया गया है।
जिला समन्वयक अविलय सिंह ने बताया कि एलपीएस की दोनों शाखाओं में 24 बच्चे आवंटित किए गए हैं। बीईओ की आख्या आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने एलपीएस की दोनों शाखाओं को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया कि बीते शैक्षिक सत्र में भी एलपीएस ने ऐसी हरकत की थी, जिससे बच्चों और अभिभावकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष एक भी बच्चे का प्रवेश न लेने के मामले को गंभीरता से लिया गया है।