फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice to 200 traders who encroached

अतिक्रमण करने वाले 200 व्यापारियों को नोटिस

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice to 200 traders who encroached
जगतपुर (रायबरेली)। कस्बे में जगतपुर-सलोन मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले 200 व्यापारियों को लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। इन व्यापारियों को तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई है। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और खुद अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जगतपुर-सलोन मार्ग की सीमा के अंदर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से आए दिन जाम लगा रहता है। बरसात में जलभराव हो जाता है। इस वजह से सड़क टूट जाती है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से किनारे-किनारे नाली का निर्माण कराया जाना है। अवर अभियंता रमेश वर्मा ने बताया कि सलोन-जगतपुर मार्ग का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में जलभराव न हो। इसके लिए किनारे से नाली बनाई जाएगी। कुछ व्यापारियों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। इसलिए नाली बनवाने की जगह नहीं बची है। करीब 200 व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी गई है। यदि तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटा तो जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed