फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice of termination of the Principal issued

प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

Sun, 13 Dec 2020 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of the Principal issued
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई समय से स्कूल नहीं जाता है तो कोई बिना किसी सूचना के नदारद रहता है। हर बार निरीक्षण में ढेरों कमियां सामने आती हैं। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह के साथ महराजगंज विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया तो फिर खामियां नजर आईं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मूंगताल में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रधानाध्यापक सोहन पाल अक्सर नदारद रहते हैं। बीएसए ने उनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई करने के साथ ही सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी किया। इस विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य नहीं कराया गया है। हैंडवाश नहीं बना और न ही कक्षा में ग्रीनबोर्ड लगे मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डेपारमऊ में निरीक्षण के दौरान पता चला कि कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस पर प्रधानाध्यापिका ज्योति चौधरी का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध किया गया। बीएसए ने बताया कि इसी विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई सहायक अध्यापिका शिल्पिका सिंह का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय मऊशर्की में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रामप्रकाश और सुनीता अनुपस्थित रहीं, जिनका वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed