फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   notice crop

Raebareli News: 57 क्रय केंद्रों पर डंप 16 हजार मीट्रिक धान, 36 प्रभारियों को नोटिस

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
notice crop
रायबरेली। पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर डंप धान का उठान न होने से खरीद प्रभावित हो गई है। हाल ये है कि पीसीएफ के 57 क्रय केंद्रों पर 16 हजार मीट्रिक टन धान डंप है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने 36 केंद्र प्रभारियों को नोटिस देते हुए जल्द धान को मिलों में भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार पीसीएफ के 57 क्रय केंद्र खुले हैं। इन केंद्रों पर धान खरीद करने की जिम्मेदारी 36 प्रभारियों को दी गई है। कई केंद्र प्रभारी ऐसे हैं, जिनके पास दो केंद्रों की जिम्मेदारी है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने बताया कि पीसीएफ के केंद्रों पर अब तक 38 हजार 354 मीट्रिक धान खरीदा जा चुका है, लेकिन 16 हजार मीट्रिक टन धान का उठान नहीं हो सका है। केंद्र प्रभारी मिलों को धान भेजने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

इस वजह से टेकारी दांदू, डीह, बेवल, नसीराबाद, पदमनपुर बिजौली, धरई, उमरी, बरवलिया, सलोन, उतरपारा, खागीपुर सड़वा, रतंसीपुर समेत 57 क्रय केेंद्रों के 36 प्रभारियों को नोटिस जारी की गई है। जिला प्रबंधक ने बताया कि डंप धान का उठान न करने से प्रतीत होता है कि केंद्र प्रभारियों ने धान का गबन कर लिया है। इसलिए जल्द मिलों में धान का उठान कराया जाए, वरना निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed