फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Not only the relationship, but the nephew strangled the trust

रिश्ते का ही नहीं, बल्कि भांजे ने घोंट दिया विश्वास का गला

Tue, 02 Nov 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Not only the relationship, but the nephew strangled the trust
रायबरेली। दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश होने के साथ ही मामी-भांजे का रिश्ता भी तार-तार हो गया। जिस मामी ने भांजे की न सिर्फ शादी कराई, बल्कि शादी में पैसा तक खर्च किया। उसे बेटे की तरह माना। उसी ने रिश्ते का ही नहीं बल्कि विश्वास का गला घोंट दिया। राधा अपने भांजे के बेटे की तरह मानती थी। इसी वजह से घर में कौन सी चीज कहां रखी है उसे सब पता था।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी अंकित सिंह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसे पहले से ही पता लग गया था कि मामी के घर पर काफी जेवरात और नकदी रखी है।
विज्ञापन

हाल ही में मामी ने एक कार बेची थी, जिसका पैसा घर पर रखा था। घर पर वैवाहिक कार्यक्रम होने के चलते मामी ने सोने-चांदी के जेवरात भी खरीद रखे हैं। इसलिए उसने लूटपाट की साजिश रची। एसपी ने बताया कि अंकित की शादी उसकी मामी ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में काफी पैसा भी खर्च किया था। मामी उसे अपने बेटे की तरह मानती थी। उसके हर सुख-दुख में साथ रहती थी। जिसने भी वारदात के पीछे भांजे का हाथ होने की बात सुनी वह हैरान रह गया।

मामी का रईस तो छात्रा का गला अंकित ने काटा
एसपी ने बताया कि आरोपी मो.रईस ने राधा का गला रेता। जबकि छात्रा श्रेजल का गला मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने रेत दिया था। एसपी ने बताया कि राधा का बेटा रोहित लोडर लेकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी गया था। उसे मां की हत्या की खबर लगी तो वह कुछ ही घंटों में घर पहुंच गया। रोहित ने बताया कि भांजे अंकित को मां बेटे की तरह प्यार करती थी लेकिन पैसे की लालच में उसने घर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed