{"_id":"606b56178ebc3ed3a3409a0f","slug":"not-a-single-nomination-in-67-seats-of-gram-panchayat-member-post-raibaraily-news-lko572853519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य पद के 67 सीटों पर एक भी नामांकन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य पद के 67 सीटों पर एक भी नामांकन नहीं
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 67 सीटों पर एक भी दावेदार ने नामांकन नहीं किया है। इससे इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया नहीं हो सकेगी। यही नहीं बीडीसी पद के नौ सीटों पर एकल नामांकन किया गया है। इससे इस सीटों पर चुनाव लड़ रहे दावेदारों का निर्विरोध होना पक्का माना जा रहा है।
डीह ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव में ज्यादातर ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों में कांटे की लड़ाई है। चुनाव जीतने के लिए दावेदार गांवों की धूल फांक रहे हैं। हर तरफ चुनावी शोर सुनाई पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य पद की 67 ऐसी सीटें हैं. जिन पर किसी उम्मीदवार ने पर्चा ही नहीं भरा। डीह ब्लॉक में कुल 40 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 38 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है। घाटमपुर ग्राम पंचायत से राजकुमार सिंह ने आशारसीदपुर ग्राम पंचायत से सुशीला व उनके पति रामस्वरूप ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे ये दो ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की कुल 65 सीटे हैं, जिनमे 56 सीटो पर उम्मीदवारों में काटे की टक्कर है, लेकिन नौ ऐसी सीटे हैं, जिनमें एकल नामांकन पत्र ही दाखिल हुए है। इसमें अटावा ग्राम पंचायत से मिथलेश, आशारसीदपुर से सीता देवी, दोहरी से शिवपती, घाटमपुर से मो. यासीन, विरनावा गांव के वार्ड नं पंचम से विवेक सिंह, विरनावां द्वितीय सीट से हंसराज, विरनावा छह सीट से अभिषेक विक्रम सिंह, घीसीगढ़ से सुरुचि ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिनका निर्विरोध होना माना जा रहा है, क्योंकि इन सीटों पर एकल नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिवशंकर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्चों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
261 पदों पर कोई नामांकन नहीं
डलमऊ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के 76 ग्राम सभाओं में कुल 934 वार्ड हैं। इसमें प्रत्येक वार्ड से सदस्यों के लिए नामांकन किया जाता है। इससे ग्राम सभा में विकास के लिए प्रत्येक वार्ड के सदस्य ग्राम प्रधान से प्रस्ताव रखतें हैं, जिससे उस गली मोहल्ले में विकास का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है। डलमऊ विकासखंड में 76 ग्राम सभाओं में से 934 वार्ड में 261 वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन नहीं किया गया है। एडीओ पंचायत डलमऊ श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ विकासखंड के 261 खाली वार्ड सदस्यों का चुनाव शासन के आदेश के अनुसार चुनाव बाद वार्ड सदस्यों का चयन किया जाएगा।