फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nomination fill

सरेनी से बसपा के उम्मीदवार पर है दो करोड़ का कर्ज

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination fill
रायबरेली। नामांकन करने वाले चार दावेदारों में दो करोड़पति तो दो की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। दो दावेदारों पर मुकदमे तो दो के खिलाफ एक भी केस नहीं है।
विज्ञापन

बछरावां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर परचा जमा करने वाली 27 वर्षीय लखनऊ में तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी की पूजा जैसवार के पास न तो अपना घर है और न ही एक रुपये के सोने-चांदी के जेवरात।
विज्ञापन

वह आयकरदाता हैं। नगद में 50 हजार रुपये और खातों में 12 हजार रुपये जमा हैं। उनके पति राज जैसवार के पास फूटी कौड़ी भी नहीं है। पूजा अध्यापक हैं।
बीएससी और एलएलबी की डिग्री भी उनके पास है। कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। पूजा व उनके पति के पास कोई दो पहिया व चार पहिया वाहन नहीं है।
बसपा उम्मीदवार पर दो करोड़ का कर्ज
सरेनी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट से मैदान में उतरे ठाकुर प्रसाद यादव इंटर पास व्यवसायी हैं। करीब नौ करोड़ की हैसियत वाले ठाकुर के पास तीन लग्जरी कार व एक जेसीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायफल और पिस्टल खुद के नाम है। उन पर अब तक एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। स्वयं व पत्नी के पास 6.97 लाख कीमत के सोने और चांदी के जेवर हैं।
स्वयं आयकर दाता हैं। पत्नी गृहिणी हैं। जिले के साथ ही लखनऊ में भी चल-अचल संपत्तियां हैं। वह करीब दो करोड़ रुपये के कर्जदार भी हैं।
अपना दल के दावेदार के पास 59 लाख व पत्नी 1.45 करोड़ की मालिक
सदर विधानसभा सीट से अपना दल के उम्मीदवार के तौर पर परचा भरने वाले गणेश नगर मलिकमऊ आइमा निवासी मान सिंह पटेल की हैसियत 59.75 लाख है, जबकि पत्नी गीता सिंह 1.45 करोड़ की मालिक हैं।
मानसिंह पर लखनऊ व प्रयागराज में एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। उन्हें हर महीने 2308 रुपये पेंशन मिल रही है, जबकि पत्नी आयकर दाता हैं।
दावेदार के पास 40 हजार नगद हैं। स्वयं व पत्नी के पास 5.76 लाख के सोने-चांदी के जेवर हैं। स्वयं के पास 26 लाख और पत्नी के नाम 1.40 लाख की चल-अचल संपत्ति है। वह एमए, एलएलबी और एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं। पत्नी नौकरी कर रही हैं और स्वयं अधिवक्ता हैं।
मजदूर फूलचंद पर दो केस, पांच लाख की जमीन व 30 हजार की हैसियत
सदर विधानसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर परचा जमा करने वाले फूलचंद्र पर दो आपराधिक मुकदमे हैं। साक्षर होने के साथ ही वह कृषि मजदूर हैं। जबकि पत्नी गृहिणी हैं।

भदोखर क्षेत्र के पूरेभुवनशाह मजरे ताला गोपालपुर के रहने वाले फूलचंद्र के पास नगद पांच हजार रुपये और पांच लाख की जमीन व घर है। इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं हैं। खाते में 15 हजार रुपये जमा हैं। जेवर, वाहन व अन्य कोई भी सामान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed