फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nodal officer angry after seeing toilet without door

बिना दरवाजे का शौचालय देखकर नोडल अधिकारी नाराज

Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer angry after seeing toilet without door
डलमऊ (रायबरेली)। उप्र मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक व जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने सोमवार को तीसरे दिन डलमऊ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल कनहा में बिना दरवाजे का शौचालय देख वह भड़क गईं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उच्च माध्यमिक स्कूल खपराताल में बच्चे एनिमल की स्पेलिंग नहीं बता पाए। यहां भी शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने गांवों के साथ ही गंगाघाटों पर सफाई व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे नोडल अधिकारी कंचन वर्मा सीडीओ ईशा प्रिया कई अधिकारियों के साथ खपराताल, अंबा, कनहा गांवों का निरीक्षण करने पहुंचीं। खपराताल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से नोडल अधिकारी ने एनिमल की स्पेलिंग पूछी लेकिन बच्चे बताने में असमर्थ रहे। उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों को उच्चतम शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सामुदायिक शौचालय व एमडीएम की भी जांच की। कनहा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां बच्चे प्रश्नों के जवाब सरलता से देते नजर आए लेकिन शौचालय का दरवाजा न होने पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल शौचालय दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया है कि हर हाल में कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। बिना मास्क के छात्र-छात्राएं स्कूल आने से बचें। नोडल अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ डलमऊ कस्बे के स्नान घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत बनाए गए घाटों का निरीक्षण किया।
उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता व्यक्त की। वह मोहल्ला सेखवाड़ा की मलिन बस्ती पहुंचीं। नोडल अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव से शौचालय, पीएम आवास के बारे में पूछा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, एसडीएम राम कुमार शुक्ला, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

सोमवार को नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने निरीक्षण के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी से पूछा- अभी कितना जलस्तर है। यह प्रश्न सुनकर मौजूद अधिकारी कुछ भी बोलने में असमर्थ रहे। इस पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे गंगा नदी का जलस्तर 97.900 सेंटीमीटर पहुंच गया था। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed