फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   no water in seven canal

Raebareli News: सात नहरें सूखी, सिंचाई के संकट से जूझ रहे 10 हजार किसान

Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
no water in seven canal
रायबरेली। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर और उससे जुड़ी करीब छह माइनरों में पानी नहीं आ रहा है। इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों ने बताया कि आलू, सरसों और गेहूं की पहली सिंचाई करनी है।
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं आने से निजी नलकूप के भरोसे सिंचाई करनी पड़ रही है। इसके लिए 150 प्रतिघंटा रुपया चुकाना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि दो महीने पहले सफाई का काम शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नही हुआ है।
विज्ञापन

शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर से मानपुर, दुकनहा, खीरों, गोनामऊ आदि माइनरें निकली है। 10 हजार किसान अपनी दो हजार एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। आलू, सरसों के अलावा अधिकांश किसान की गेहूं बुआई कर चुके हैं। अक्टूबर से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदवतपुर के किसान जगदेव यादव, खीरों के उरफान खां, मानपुर के किसान रमेश सिंह, देवगांव के किसान लालबहादुर सिंह, राहुल सिंह, अतरहर के रिंकू सिंह, लोदीपुर के रमेश यादव ने बताया कि पानी नहीं आने के निजी नलकूपों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है।

शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर उन्नाव के अवर अभियंता सौरभ यादव ने बताया कि माइनर व उनकी शाखाओं की सिल्ट सफाई के लिए अक्टूबर में पानी बंद किया था। सिल्ट सफाई कार्य पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed