फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No water for two months

दो महीने से नहीं आया पानी

Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
No water for two months
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के रजबहों और माइनरों का हाल बेहाल है। रजबहे में पानी न आने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भेलाई शाहमऊ रजबहे की सफाई कराई गई लेकिन सफाई में जमकर मनमानी भी हुई है। सिल्ट उठाकर पटरियों पर रख दी गई है जो फिर से रजबहे में गिर रही है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से रजबहे में पानी नहीं आया है। इससे कई किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं तो कई गेहूं की बोवाई के लिए पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। शारदा सहायक खंड 28 से निकले भेलाई शाहमऊ रजबहा से भेलाई, कमापुर, कूरा, नारायनपुर, चेतरा बुजुर्ग, शाहमऊ, मोहनगंज, नसरतपुर व आशापुर रूरू आदि गांवों के किसान सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

रजबहे की सफाई में मनमानी हुई है। दस किलोमीटर रजबहे में कहीं सफाई कराई गई तो कहीं छोड़ दिया गया है। खास बात यह है कि पुलियों के नीचे अभी भी सिल्ट भरी है। इससे टेल तक पानी पहुंचना टेढ़ीखीर साबित होगा। किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलोई। भेलाई शाहमऊ रजबहे से कई माइनरें निकली हैं। जब रजबहे में पानी नहीं आ रहा है तो माइनरों में कहां से पानी आएगा। किसान रामचंद्र, झगरू ने बताया कि अभी तक ज्यादातर किसान गेहूं की बोवाई नहीं कर पाए हैं। क्योंकि गेहूं की बोवाई से पहले खेतों को पलेवा करने के लिए पानी ही नहीं है। ऐसे में गेहूं की बोवाई का कार्य पिछड़ रहा है।
जरूरत के समय पानी न आने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान रमेश कुमार, संपूर्णानंद श्रीवास्तव ने बताया कि मटर, चना और सरसों की फसल की सिंचाई करनी है लेकिन नहर में पानी न आने की वजह से किराया चुकाकर निजी नलकूपों से पानी लगाना पड़ेगा।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नवनीत वर्मा ने बताया कि अभी तक नहरों की सिल्ट की सफाई का कार्य चल रहा था। इस वजह से नहरों में पानी नहीं आ रहा था। जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा। यदि रजबहे की सफाई में किसी प्रकार की मनमानी की गई है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed