Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No space on trains for Diwali; waiting list crosses 240

Raebareli News: दिवाली पर ट्रेनों में जगह नहीं, प्रतीक्षा सूची 240 के पार

Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
No space on trains for Diwali; waiting list crosses 240
रायबरेली। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित और विशेष ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं तो स्लीपर और एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 240 के पार पहुंच गई है। यात्रियों को राहत के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में पांच, छह और सात नवंबर को किसी भी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सात नवंबर तक स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक और द्वितीय एसी में 40 से अधिक है। आनंद विहार से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 240 के पार है। मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस में आठ नवंबर को स्लीपर के टिकट नहीं मिल रहे हैं। तृतीय एसी में भी प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक है।
विज्ञापन

भोपाल से आने वाली तीव्रगामी ट्रेन में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 240 से अधिक और तृतीय एसी में 100 से ज्यादा है। अमृतसर से चलने वाली पंजाब मेल में पांच से सात नवंबर तक स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 100 पार है। पटना से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस में सात नवंबर को 20 से अधिक प्रतीक्षा सूची है। दिल्ली से आने वाली विशेष ट्रेन में पांच और सात नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 200 तक पहुंच रही है। चंडीगढ़ से आने वाली विशेष ट्रेन में छह नवंबर को यह संख्या 100 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची
पुरी से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 130 से अधिक और तृतीय एसी में 100 से ज्यादा है। कटरा से आने वाली विशेष ट्रेन में आठ नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 50 से अधिक है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed