{"_id":"6227b0a69939ce5d2c1c4fa5","slug":"no-electricity-cut-during-vote-counting-raibaraily-news-lko6209636134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई गोराबाजार में होने वाली मतगणना के दौरान नहीं कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई गोराबाजार में होने वाली मतगणना के दौरान नहीं कटेगी बिजली
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन ने इस तरह की व्यवस्था की है कि 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। आईटीआई गोराबाजार में मतगणना की तैयारी चल रही है, तो पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी कर्मचारियों से लाइन दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं। अफसरों का प्रयास है कि मतगणना के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की कोई बाधा न आने पाए। इसके लिए फीडर को ठीक किया जा रहा है।
बिजली उपकेंद्र गोराबाजार से पीएसी फीडर निकला है। इस फीडर से गोराबाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यही पर आईटीआई है, जहां पर मतगणना कराई जाएगी। मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच इसी परिसर के कक्षों में रखवाया गया है। इस फीडर की बिजली व्यवस्था मतदान से पहले ही दुरुस्त की गई थी, लेकिन मतगणना के लिए नए सिरे से तैयारी की गई है। हाईटेंशन लाइन में कोई बड़ा फॉल्ट आने पर ही फीडर बंद किया जाएगा। यदि एलटी लाइन में फॉल्ट आता है कि कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को दूर करेंगे।
अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन वाईएन राम ने बताया कि मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीएसी फीडर की निगरानी के लिए गोराबाजार में तैनात संविदा कर्मियों के अलावा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता एसपी यादव को लगाया गया है। यदि कहीं पर कोई समस्या आती हैं, तो तत्काल उसे दूर कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।