{"_id":"5f68fdda8ebc3ef476619c01","slug":"nine-women-infected-with-corona-became-mother-raibaraily-news-lko541329612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित नौ महिलाएं बनीं मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित नौ महिलाएं बनीं मां
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना की चपेट में आने वाली गर्भवती महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्हें रेलकोच स्थित कोविड समकक्ष इकाई में प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। अब तक एल-2 अस्पताल में नौ गर्भवती महिलाएं मां बनीं हैं। प्रसव कराने के बाद संक्रमित जच्चा और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
शासन की मंशा पर जिले स्तर पर एल-2 अस्पताल स्थापित किया गया है। कोरोना मरीजों के इलाज के साथ ही रेलकोच स्थित एल-2 अस्पताल में सामान्य प्रसव और सिजेरियन प्रसव की भी व्यवस्था की गई है।
यह मॉडल चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव को भाया भी है और उन्होंने अन्य जिलों के एल-2 में ऐसी ही व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद एल-2 में भर्ती कराई गईं नौ गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया है।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। रेलकोच में 250 बेड का एल-2 हॉस्पिटल संचालित है। इलाज के साथ ही सिजेरियन प्रसव तक की सुविधा यहां उपलब्ध है। अब तक नौ सामान्य प्रसव करवाए गए हैं। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं को और दुरुस्त कराया जाएगा।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ