{"_id":"68570723d2119e4d9406da70","slug":"nine-teachers-of-the-district-were-transferred-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135560-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिले के नौ शिक्षकों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिले के नौ शिक्षकों का हुआ तबादला
Sun, 22 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले की सूची आ गई है। दूसरे जिले जाने के लिए 58 शिक्षकों ने आवेदन किए थे, लेकिन इनमें महज नौ शिक्षकों को ही सफलता मिल सकी है। ये सभी शिक्षक संभल जिले के लिए स्थानांतरित किए गए हैं, जिन्हें 24 जून तक कार्यमुक्त किया जाना है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण में कोई भी शिक्षक दूसरे जिले से यहां नहीं आएगा।
जिन नौ सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण हुआ है, उनमें प्राथमिक विद्यालय घूराडीह की रेनू राना, प्राथमिक विद्यालय पोठई के फैजान मोहम्मद अंसारी, कंपोजिट विद्यालय कोरचंदामऊ के तरुण कुमार सिंघल, प्राथमिक विद्यालय डंगरी के विवेक कुमार, प्राथमिक विद्यालय कान्हमऊ की निखत जहां, कंपोजिट विद्यालय शिवगढ़ के हरबीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय बसंत कुंवर खेड़ा के विनय कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी के पुनीत कुमार और कंपोजिट विद्यालय कुंवरमऊ के सुनील कुमार शामिल हैं।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिनकी पत्रावलियां 16 जून तक बीएसए कार्यालय में जमा हुईं। जिले के 58 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया। परीक्षण और सत्यापन के दौरान चार आवेदन पत्र निरस्त किए गए। बाकी 54 आवेदन पत्रों का ऑनलाइन डाटा 17 जून को लॉक किया गया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद से तबादले वाले शिक्षकों की सूची जारी हो चुकी है, जिसमें इस जिले के नौ शिक्षकों का तबादला हुआ है।