फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   new year

Raebareli News: पुलिस सख्त, बिना अनुमति नए साल का नहीं मना पाएंगे जश्न

Fri, 30 Dec 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
new year
रायबरेली। नए साल पर इस बार सभी होटलों, ढाबों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों को समय सीमा में बजाने की अनुमति मिलेगी। बिना अनुमति भीड़ जुटाकर नए साल का उत्सव मनाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों की टीमें चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी। रात में बिना मास्क के मिलने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। सड़कों पर खुले में जश्न मनाने की मनाही की गई है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने नए साल के जश्न के बीच अव्यवस्था फैलाने वालों से निपटने की तैयारी कर ली है। सड़कों पर हुड़दंग करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सादे कपड़ों में पुलिस वाले मौजूद होंगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी, छिनैती जैसी घटनाओं पर खास नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर रात डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति के माहौल में नए साल का जश्न मनाने की अपील की। कई शराब की दुकानों के रिकॉर्ड भी जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed