{"_id":"5a4a73f44f1c1bc5758bc59a","slug":"new-track-laid-restored-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछाई गई नई पटरी, बहाल हुआ ट्रैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछाई गई नई पटरी, बहाल हुआ ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेल पटरी टूटी
ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर पचखरा गांव के पास टूटी रेल पटरी सोमवार को सही करा दी गई। टूटी पटरी की जगह नई लाइन लगाई गईं हैं। इससे रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो गया है। रविवार को रेल की पटरी टूटने से दो ट्रेनें गुजर गईं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।
विज्ञापन
रविवार को पचखरा गांव के पास पटरी टूट गई थी। टूटी पटरी से कानपुर प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस व रायबरेली कानपुर पैसेंजर गुजर गई थी। पेट्रोलिंग के दौरान लाइनमैन को टूटी पटरी दिखी तो उसने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पटरी को पैच लगाकर फौरी तौर पर सही कर दिया गया था और कॉशन देकर ट्रेनों को किसी तरह निकाला गया था। सोमवार सुबह रेल पथ निरीक्षक की अगुवाई में रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और टूटी हुई रेल पटरी की जगह नई पटरी लगाई गईं।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल करा दिया गया। पीडब्ल्यूआई एके सिंह ने बताया कि नई पटरी बिछा दी गईं हैं। अब ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है।