{"_id":"6a11fe51d9bc6170b00dc238","slug":"new-prescription-counter-opened-in-the-district-hospital-raebareli-news-c-101-1-slko1033-158611-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिला अस्पताल में खोला गया नया परचा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिला अस्पताल में खोला गया नया परचा काउंटर
Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दंत विभाग में खुला नया पर्चा काउंटर।
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम सरनीत कौर ब्रोका की नाराजगी के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार की नींद टूटी। बाल रोग विभाग के पास आननफानन नया परचा काउंटर खोल दिया गया। इस काउंटर पर बाल रोग, दंतरोग और त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों को परचे मिलेंगे। नया काउंटर खुलने के बाद मरीजों को राहत मिली है।
जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण आए दिन लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। कई बार हंगामे की नौबत आ जाती है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने भी अस्पताल का निरीक्षण कर टीबी क्लीनिक के पास परचा काउंटर बनवाने के बंदोबस्त की व्यवस्था शुरू की है। हालांकि इस काम में देरी लगेगी। वर्तमान समय में मरीज बढ़े हैं। काउंटर कम होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने डीएम मैडम... परचा काउंटर बढ़वा दीजिए, होती है परेशानी शीर्षक से खबर प्रकाशित करके जिला अस्पताल प्रशासन की मनमानी को उजागर किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमएस के पेच कसे। इसके बाद बाल रोग विभाग के पास नया परचा काउंटर खोला गया।
विज्ञापन
इस नए काउंटर पर बाल रोग, दंत रोग और त्वचा रोग से जुड़े मरीजों के परचे बनेंगे। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. बीआर यादव का कहना है कि बाल रोग विभाग में नया परचा काउंटर शुरू हो गया है। इससे मरीजों को लंबी कतार से निजात मिलेगी।