{"_id":"68336bf95195cc8ab40526ac","slug":"new-police-station-chandapur-came-into-existence-raebareli-news-c-101-1-slko1031-133860-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अस्तित्व में आया नया थाना चंदापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अस्तित्व में आया नया थाना चंदापुर
Mon, 26 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
चंदापुर थाने में चौकीदारों से बात करते पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार।
महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने रविवार को नवसृजित चंदापुर थाने का उद्घाटन किया। कहा कि कानून व्यवस्था अच्छी होगी तो खुशहाली भी होगी और विकास भी होगा। डेवलपमेंट के नए प्रोजेक्ट भी स्थापित होंगे। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए अपराधियों ने दूसरे प्रदेशों में शरण ले ली है। आम जनता को न्याय मिल रहा है। शाम करीब 4.10 बजे डीजीपी चंदापुर थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीजीपी ने फीता काटकर चंदापुर थाने का उद्घाटन किया। डीजीपी ने कार्यालय में बने थानाध्यक्ष का दफ्तर, हवालात आदि का जायजा लिया।
इस दौरान डीजीपी ने 12 चौकीदारों को साइकिल, छाता व लाठी दी। थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। डीजीपी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग शासन में जाकर क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। यही वजह की क्षेत्र में काफी कुछ हम सभी को देखने का मिल रहा है। थाने के उद्घाटन के बाद डीजीपी ने चंदापुर कोठी पहुंचे। उन्होंने कौशलेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसबी शिरडकर, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ तरुण गाबा, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार मंजुला मिश्रा मौजूद रहीं।
जिले का 20वां थाना बना चंदापुर
डीजीपी ने कहा कि चंदापुर थाना जिले का 20वां थाना है। इस थाने के तहत 23 ग्राम पंचायतों के 159 मजरे शामिल हैं। 21 ग्राम पंचायत महराजगंज थाने से व दो ग्राम पंचायत मिल एरिया थाने से काटकर नए थाने में जोड़ी गई हैं। जिले में पांच सीओ सर्किल और 45 पुलिस चौकियां है। यहां पर करीब तीन हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती है। यह थाना बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें महराजगंज कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा।