फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   New Corona spread abroad, stirred by foreigner from America

विदेशों में फैला नया कोरोना, अमेरिका से आए विदेशी से हड़कंप

Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
New Corona spread abroad, stirred by foreigner from America
रायबरेली। कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद शहर के न्यू सुभाष नगर के पहने वाले परदेशी के बुधवार देररात लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने टीमों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों के लोग अमेरिका से यहां लौट रहे हैं। इनकी सूची मिल गई है। सूची में शहर के न्यू सुभाष नगर का भी एक व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद जिन देशों में नया स्वरूप सामने आया है, वहां से आने वाले लोगों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में ही सभी की जांच होगी, लेकिन जिले में आने के बाद घर पर ही जांच और क्वांटीन कराने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। जिले का पहला व्यक्ति विदेश से आ रहा है।
जिले में बुधवार को 29 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही पहले से संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बुधवार को 2361 लोगों की कोरोना की जांच की गई।

इसमें 1522 लोगों की एंटीजन और 830 लोगों की आरटीपीसीआर से जांच की। नौ लोगों की जिला अस्पताल में टूनेट से जांच की गई। जांच में जिले में 29 लोग संक्रमित मिले। मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed