{"_id":"601d768e8ebc3e4a1561c26f","slug":"new-born-child-raibaraily-news-lko5633061110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में सड़क पर जैकेट में पड़ी थी नवजात, सीएचसी में कराई गई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में सड़क पर जैकेट में पड़ी थी नवजात, सीएचसी में कराई गई भर्ती
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के निकट ठंड में एक नवजात सड़क पर पड़ी मिली। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है।
नगर पंचायत नसीराबाद में शुक्रवार को सुबह जब लोग बारिश व बदली के बीच ठंड से घरों में दुबके थे। तो वहीं कोई एक बच्ची को ठंड में सड़क पर छोड़ गया। उसकी रोने की आवाज सुनकर नगर पंचायत कार्यालय में तैनात चौकीदार दिनेश कुमार बाहर निकले और बच्ची के पास पहुंचे।
दिनेश ने बताया कि बच्ची ठंड से बिलख रही थी। उसे एक जैकेट में लपेटकर कोई कार्यालय के निकट सड़क पर फेंक गया था। काफी देर तक आसपास गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं दिखा। चौकीदार ने इसकी सूचना ईओ संदीप कुमार सहित अन्य कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय ने नवजात को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया और बच्ची के स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति भेजा।
विज्ञापन
नसीराबाद एसओ ने बताया की नवजात को सीएचसी पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति को भेजवा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि बच्ची स्वास्थ्य है।