{"_id":"61e30b0fee6ff472ef68c15c","slug":"netaji-trying-to-get-tickets-from-lucknow-to-delhi-raibaraily-news-lko6136303183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट पाने को लखनऊ से दिल्ली तक जुगाड़ लगा रहे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट पाने को लखनऊ से दिल्ली तक जुगाड़ लगा रहे नेताजी
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेताजी भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन किसी का टिकट फाइनल नहीं हो पाया है। खासकर प्रमुख दलों से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों में ज्यादा जोर आजमाइश चल रही है।
उम्मीदवारों का मानना है कि टिकट मिल गया तो समझो आधा मैदान मार लिया।
विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सरगर्मी तेज हो गई हैं। अब भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में टिकट पाने वाले दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जुगाड़ भिड़ा रहे हैं।
हर नेता टिकट देेने का दबाव बनवा रहा है। कांग्रेस की तरफ से अभी सलोन और बछरावां विधानसभा सीट पर ही उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है।
इसके अलावा भाजपा, सपा और बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि इस बार प्रमुख दलों की ओर से ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देने का चुनाव किया जा रहा है, जिनकी क्षेत्र में पैठ अच्छी हो। वह जिताऊ हों।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि नामांकन प्रक्रिया के पहले सभी प्रमुख दल सदर, ऊंचाहार, हरचंदपुर, सरेनी, सलोन और बछरावां विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।
जिले में 23 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रमुख दलों से टिकट पाने के लिए संभावित उम्मीदवार बेताब दिख रहे हैं।
अब देखना ये है कि इस बार प्रमुख दलों की ओर से चुनाव मैदान में नए चेहरे उतारे जाते हैं या फिर पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया जाता है। वैसे कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है, उसमें नए चेहरों को ही शामिल किया है।
टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
महराजगंज। बछरावां विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। करीब 12 उम्मीदवार टिकट पाने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक के चक्कर काट रहे हैं। वैसे तो वर्तमान में विधानसभा सीट से रामनरेश रावत विधायक हैं।
बाराबंकी जिले के रहने वाले रामनरेश रावत ने वर्ष 2017 के चुनाव में जीत हासिल की थी। भाजपा से टिकट पाने की होड़ में बाराबंकी जिले की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, मोहनलालगंज के एक प्रत्याशी के अलावा पूर्व विधायक राजाराम त्यागी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य दावेदार टिकट पाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।
कांग्रेस ने सुशील पासी को बछरावां सीट से मैदान में उतारा हैै। सपा से एक पूर्व विधायक के अलावा एक अन्य के भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। बसपा से भी कई दावेदार टिकट हासिल करने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।