फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nehru-Gandhi family responsible for partition of the country: Pathak

देश के बंटवारे के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार: पाठक

Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nehru-Gandhi family responsible for partition of the country: Pathak
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया। संसद में दिए गए प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार आज भी अपने आपको सत्ता में मानता है। वह राजा की तरह व्यवहार करते हैं। जबकि देश के बंटवारे के लिए नेहरू-गांधी परिवार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हकीकत जानने के बाद अब जनता ने गांधी परिवार को नकार दिया है। इस लिए 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसी से बौखलाए कांग्रेसी व सपाई घटिया स्तर की बयानबाजी करने पर उतर आए हैं। डिप्टी सीएम मंगलवार को भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में एसआईआर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को भगाने और मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बताया कि यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। कोडीनयुक्त सिरप से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कफ सिरप मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि एसआईआर को लेकर लगातार विपक्ष सवाल उठा रहा है। इसके बावजूद बिहार में विपक्ष की करारी हार ने साबित कर दिया कि जनता पीएम मोदी की नीतियों के साथ है। हमारा संकल्प है कि पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और अपात्र का नाम जुड़ने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी, पूर्व विधायक राम लाल अकेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed