फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nanad and bhabhi died in collision with high-speed dumper in Raebareli

Raebareli News: तेज रफ्तार डंपर ने ननद-भाभी को मारी टक्कर, दोनों की मौत; सड़क किनारे साधन का इतंजार कर रही थीं

Mon, 02 Jun 2025 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 05:04 PM IST
सार

रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर ने ननद-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के समय वह सड़क किनारे साधन का इतंजार कर रही थीं। हादसे में देवर बाल-बाल बच गया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
nanad and bhabhi died in collision with high-speed dumper in Raebareli
नीतू एवं अंजू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर ने ननद-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे शीतलहन मजरे धूरे गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ही रमईपुर कला गांव निवासी आलोक कुमार (22), भाभी नीतू (39) एवं बहन अंजू (25) के साथ रिश्तेदारी में सेमरी जाना था। वह दोपहर 12 बजे सरेनी-सेमरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

ननद-भाभी को टक्कर मारते हुए निकल गया डंपर

इसी समय सेमरी की तरफ जा रहे डंपर ननद-भाभी को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ ही समय में दोनों ने दम तोड़ दिया। आलोक उनसे दूर खड़ा था, इसलिए बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: चंद्रशेखर की टिप्पणी पर मायावती ने किया पलटवार, कहा- बरसाती मेंढक नहीं कर सकते हैं आपका भला

थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आलोक की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

चार बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

नीतू की मौत से चार बच्चों से मां का साया छिन गया। उसके पति अशोक कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर नीतू बच्चों पूजा, प्रिंशी, प्राची, पिंक के साथ रहती थी। उसकी मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पहले पति... अब पत्नी की चली गई जान

अंजू की मौत ने सभी को रुला दिया। करीब एक साल पहले जब अंजू का बेटा बाबू महज नौ दिन का था, तब उसके पति की मौत हो गई थी। अब अंजू की मौत से घरवाले बिलख उठे। बताया गया कि अंजू की शादी उन्नाव जिले के बिजलामऊ गांव में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed