फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Names of voters of Delhi, Haryana, Chandigarh registered in the list

Raebareli News: सूची में दर्ज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के मतदाताओं का नाम

Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Names of voters of Delhi, Haryana, Chandigarh registered in the list
डीह। एसआईआर अभियान में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में रहने वालों के नाम भी इलाके की वोटर लिस्ट में दर्ज नजर आए हैं। इसी तरह अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली से जुड़े गांवों में रहने वालों के नाम भी यहां की वोटर लिस्ट में हैं। शुक्रवार को ऐसे करीब 180 लोगों के नाम सत्यापन के बाद बीएलओ स्तर से मतदाता सूचियों से हटाकर उसे अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह लोग मतदान करने भी नहीं आते हैं। इसके बावजूद मतदाता सूची में इनके नाम अभी तक दर्ज हैं। इससे पहले भी कई बार मतदाता सूचियों को संशोधित करने के लिए अभियान संचालित हुए लेकिन सालों से क्षेत्र के बाहर रहने वाले इन लोगों के नाम सूची से नहीं काटे गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डेला के बूथ संख्या 19 में शुक्रवार को मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान चला। बीएलओ सुनीता सिंह ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने के दौरान कई ऐसे लोगों के नाम मिले जो चार-पांच वर्षों से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, प्रतापगढ़ व अमेठी में निवास कर रहे हैं। दोनों स्थानों पर मतदाता सूची में उनका नाम सूची में दर्ज है। बीएलओ ने बताया कि हरिपाल और रियाज हरियाणा में रह रहे हैं। इसी तरह माता प्रसाद, लीलावती, संतोष कुमारी, भगौती, किरन, देवतादीन, शिवपती व राम प्रसाद सहित 17 लोग दिल्ली में परिवार बस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह शैलेंद्र और उमा चंडीगढ़ में रह रहे हैं। गुलाब, सुरेश, रीता, प्रतापगढ़ में रहते हैं। ऐसे करीब 180 लोगों को चिन्हित किया गया हैं, जो गांव को छोड़कर अन्य जगहों पर जाकर बस गए हैं। इन सभी के नाम को सूची से हटाया गया है। इसमें 19 मृतकों के नाम भी शामिल हैं।

108 साल की भगवान देई ने भरा एसआईआर फार्म
गांव की बुजुर्ग भगवान देवी बताती हैं कि उनकी उम्र 112 वर्ष है। हालांकि आधार कार्ड के अनुसार उनकी आयु 108 वर्ष है, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने एसआईआर फार्म भरा है। बीएलओ ने बताया कि बूथ में भगवान देई सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed