फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: बेटे के साथ हुए झगड़े में मां की मौत

Tue, 24 Jan 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
सतांव (रायबरेली)। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू मजरे केशरुआ गांव में सोमवार की देर शाम मां-बेटे में झगड़ा हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान मां बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शराब के लिए पैसा मांगने पर बेटे का मां से विवाद हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

श्रीमती मैका (62) पत्नी बेटा राजेश ने मां से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर घर में रखा बेच गेहूं बेचने जा रहा था। मां के विरोध करने पर बेटा उनसे उलझ गया। दोनों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई, जिससे मां बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाने के लिए उठाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना से राजेश की पत्नी कुसमा और बच्चों विजय, विक्रम, नंदिनी और पायल का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक और थानाध्यक्ष गुरुबख्शगंज इंद्रपाल सिंह सेंगर ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जानने का प्रयास किया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बेटे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed