फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: रेलकोच फैक्टरी में अब बनेंगी वंदेभारत ट्रेन

Wed, 01 Feb 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदेभारत ट्रेन का उत्पादन अब रायबरेली में भी होगा। अभी तक यह ट्रेन सिर्फ चेन्नई में बन रही थी। माॅडर्न रेल कोच फैक्टरी में वंदेभारत ट्रेन के बनने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि जिले में विकास का पहिया भी तेजी चलेगा। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी। यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन


लालगंज में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) की नींव 2007 में रखी गई थी। 2012 में यहां कोच बनने शुरू हुए। अब इस फैक्टरी में वंदेभारत ट्रेन भी बनाई जाएगी। इससे पूरे जिले का विकास तेजी से होगा। रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। आरेडिका के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वंदेभारत ट्रेन का उत्पादन शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि बजट पेश होने के बाद बुधवार शाम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि वंदेभारत ट्रेन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। अभी तक चेन्नई में वंदेभारत ट्रेन बनती थी। अब सोनीपत, लातूर और रायबरेली में भी वंदेभारत ट्रेन का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल मंत्री की मानें तो अमृत भारत स्टेशन योजना में देश के 1275 छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जहां स्टेशनों का फिर से विकास किया जाएगा। मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने भी कहा था कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के स्टेशनों का विकास किया जाएगा। रायबरेली स्टेशन के दूसरे हिस्से पर प्रवेश द्वार के साथ सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्टेशन पर विकास के काफी कार्य होंगे। जिले के बछरावां, ऊंचाहार और लालगंज स्टेशनों का उच्चीकरण किए जाने की योजना है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और उनका सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed