फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला

Sat, 28 Jan 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Jan 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के फेरू का पुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने पत्नी के सिर पर करीब तीन वार किए, जिससे वह खून से लथपथ हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फेरू का पुरवा गांव निवासी लवकुश का चार साल पहले मनीता (24) के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के निर्देश पर दंपती एक साल से घर पर रह रहे थे। इधर, फिर दंपती में अनबन हो गई और विवाद होने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे लवकुश नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसी दौरान उसका मनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे खफा युवक ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे मनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गया। लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नेे बताया कि दंपती के बीच अनबन चल रही थी। इसी वजह से युवक ने पत्नी की हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed