फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Sat, 28 Jan 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Jan 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
NA
ऊंचाहार। कस्बे में शुक्रवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। मानक से आगे बढ़कर बनाए गए टिनशेड व चबूतरों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। एसडीएम आशीष मिश्रा, तहसीलदार अजय गुप्ता, एनएचएआई के इंजीनियर मनीष मिश्रा व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में सबसे पहले ओवरब्रिज की सर्विस रोड व उसके नीचे हुए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

खरौली रोड़ पर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने टिनशेड आगे तक निकाल ली थी। टिनशेड के साथ ही लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानों के सामने बने चबूतरे तोड़े बए। सड़क किनारे लगाई होर्डिंग हटाई गई। तहसीलदार ने बताया कि लगातार मुनादी के बावजूद दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे। इसलिए अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे लगाई जाएंगी दुकानेें
कस्बे में थाना रोड, खरौली व हाईवे किनारे लगने वाली दुकानें अब ओवरब्रिज के नीचे लगेंगी। इसके लिए प्रशासन ने व्यापार मंडल का सहयोग लिया है। पटरियों से हटाकर दुकानदारों को ओवरब्रिज के नीचे बसाया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए भी जगह निश्चित होगी। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानें अब ओवरब्रिज के नीचे लगाई जाएंगी। सड़क के किनारे कोई भी दुकान नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed