फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: स्कूल में किया पथराव, शिक्षकों से हाथापाई

Sat, 28 Jan 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Jan 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
NA
जगतपुर (रायबरेली)। शंकरपुर स्थित रानाबेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कुछ लोगों ने परिसर में पथराव कर दिया। छात्रों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर शिक्षकों के साथ हाथापाई की। जिस समय हमला हुआ, स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही थीं। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी रही। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के दो छात्र गुटों में एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था। इसी रंजिश में एक छात्र गुट के लोगों ने दोपहर बाद स्कूल में हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर चलानेे के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा दे रहे छात्राओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिक्षकों ने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा नेे तत्काल सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। करीब आधा घंटे तक बवाल चला। बवाल के समय कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही थीं। इससे परीक्षा में व्यवधान पड़ा। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर शंकरपुर गांव निवासी क्रांतिवीर यादव, मित्रसेन यादव, अभय यादव, सुमित के खिलाफ मारपीट, बवाल करने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों के साथ भी हाथापाई
सूचना पर कॉलेज पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी छात्रों ने हाथापाई की। उन्हें फोटो खींचने से मना कर दिया। लोग बताते हैं कि हमलावर दबंग किस्म के हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed