फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: वायुसेना से निष्कासित युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 28 Jan 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
NA
परशदेपुर (रायबरेली)। फरवरी 2020 में वायुसेना से निष्कासित हरिओम पाल (35) का शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला। वह दो दिन पहले ही तमंचा बरामद होने के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस जांच कर रही है। वह मानसिक रूप से बीमार भी था।
विज्ञापन


पूरे लाला गांव निवासी हरिओम पाल को अप्रैल 2022 में तमंचा बरामद होने पर पुलिस ने जेल भेजा था। दो दिन पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। पत्नी नीलू अपनी नौ वर्षीय बेटी सैली के साथ मायके में थी। भाई शंभूपाल ने बताया कि 2015 में हरिओम वायुसेना में भर्ती हुआ था। पहली पोस्टिंग दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन


मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से विभाग ने फरवरी 2020 में उसे निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से भाई अवसाद में चला गया था। उसका इलाज भी चल रहा था। थानेदार राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि दो दिन पहले युवक जेल से छूूटकर बाहर आया था। प्रथम दृष्टया युवक ने खुदकुशी की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed