{"_id":"63d41b98fa055648c9233249","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-66515-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: व्यापारी से तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: व्यापारी से तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये लूटे
Sat, 28 Jan 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक गल्ला व्यापारी से 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसने कोतवाली में लूट की तहरीर दी थी। पुुलिस ने लूट की तहरीर बदलवा दी। ज्यादा बोलने पर जेल भेजने की धमकी दी।
सिंघापुर भटौली गांव निवासी धर्मेश पटेल गल्ला खरीदने और बेचने का काम करता है। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी उड़वा गांव में छेदवा तालाब के पास तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर 25 हजार रुपये छीन लिए।
पीड़ित ने बताया कि गल्ला खरीदने के लिए उसने रुपये रखे थे, जिन्हें बदमाश लूट ले गए। पीड़ित का आरोप है कि वारदात की सूचना पर पुलिस उल्टा उसे ही पकड़कर कोतवाली ले आई। जबरन लूट की तहरीर बदलवाकर मारपीट की तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन
उधर, सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ मारपीट की गई थी। उसके साथ लूट की घटना हुई या है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।