फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: दिखाया जज्बा, 18 हजार बढ़े मतदाता

Thu, 26 Jan 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। इस बार जिले में 18 हजार मतदाता बढ़े हैं। बढ़े हुए मतदाताओं में चार हजार युवा वोटर हैं। अधिकारियों का कहना है कि अन्य लोग भी जिला निर्वाचन कार्यालय आकर मतदाता सूची में अपना नाम संशोधन करवा सकते हैं और बढ़वा सकते हैं। वोटर बनने के लिए उनके पास अभी भी मौका है।
विज्ञापन


2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों सदर, हरचंदपुर, सरेनी, सलोन, बछरावां व ऊंचाहार में वोटरों की संख्या 19 लाख 80 हजार थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़कर 20 लाख 50 हजार हो गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू कराया गया। इसमें कुछ लोगों ने मतदाता सूची में नाम कटवाया तो कुछ लोगों ने नाम संशोधन कराया। साथ ही कुछ लोगों ने मतदाता सूची में नाम बढ़वाया। इस साल मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 69 हजार हो गई है। इसमें से 18 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में बढ़े हैं, जबकि करीब एक हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। सूची में जो नाम बढ़ाए गए हैं, उसमें चार हजार युवा है। डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम संशोधन, कटवाना और बढ़वा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायों में 64 हजार वोटर बढ़े
जिले की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में इस बार 64 हजार 156 नए वोटर बढ़े हैं। जिले में अभी तक नगर पालिका रायबरेली के अलावा कुल आठ नगर पंचायतें बछरावां, ऊंचाहार, नसीराबाद, डलमऊ, लालगंज, महराजगंज, परशदेपुर, सलोन थी। शासन ने इस बार शिवगढ़ को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया है। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में इस बार 64 हजार 156 नए वोटर बढ़े हैं। निकाय एवं पंचायत चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार शुक्ला ने बताया कि नगर निकाय चुनावों में इस बार 64 हजार नए वोटर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed