फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: पहली खेप में आईं दो लाख कॉपियां

Thu, 26 Jan 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 16 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाली हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाओं के आने का सिलसिला बुधवार को शुरू हो गया है। पहली खेप में दो लाख से अधिक कॉपियां आईं हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिले को लगभग छह लाख कॉपियों की जरूरत है। इसीलिए अभी कॉपियां आने का क्रम कई चरणों में पूरा होगा। दूसरी खेप में कॉपियां आने के बाद वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले में 118 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटर के 76,641 छात्र इम्तिहान देंगे। लगभग छह लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जरूरत पड़ेगी। कॉपियों की पहली खेप ट्रक से पहुंची, जिन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया। इसमें हाईस्कूल की एक लाख अ कॉपियां और 32 हजार ब कॉपियां हैं। इंटर की 81,500 अ कॉपियां ही आईं हैं। जल्दी ही दूसरी खेप भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए सादी कॉपियां आनी शुरू हो गईं हैं। पहली खेप में आई कॉपियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। जल्द ही वितरण कार्यक्रम तैयार कर परीक्षा केंद्रों को कॉपियां बांटनी शुरू कर दी जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की बाकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed