{"_id":"63d17a133c12a07b93190ac3","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-65572-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में दो व ऊंचाहार में नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में दो व ऊंचाहार में नौ घंटे गुल रही बिजली
Thu, 26 Jan 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-ऊंचाहार। बिजली की लाइन में फॉल्ट से बुधवार को शहर के इंदिरा नगर की दो घंटे और ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र की नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 80 हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
त्रिपुला पारेषण से इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र को आने वाला केबल दोपहर करीब एक बजे जल गया। इससे इंदिरा नगर, आरडीए कॉलोनी, कैनाल रोड, आचार्य द्विवेदी नगर समेत 15 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इन मोहल्लों की करीब 20 हजार आबादी बिजली के बिना बेहाल रही। सूचना के बाद अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे जली केबल को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
ऊंचाहार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जमुनापुर को डलमऊ पारेषण से बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र के लिए 33 केवी की लाइन आई है। सुबह साढ़े पांच बजे उपकेंद्र की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इससे जमुनापुर, बाहरपुर, रामसांडा, दौलतपुर, किसुनदासपुर, मखदूमपुर, ईश्वरदासपुर, रामपुर, सनबिरवन, कजियाना, धूता समेत 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। 60 हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा। मंगलवार को भी फॉल्ट की वजह से यहां 11 घंटे बिजली गुल थी। बब्लू मिश्रा, राकेश नारायण, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, आशा देवी ने बताया कि आए दिन बिजली गुल रहती है। कभी फाॅल्ट तो कभी रोस्टिंग का बहाना बनाया जाता है। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे गई बिजली दोपहर डेढ़ बजे आई। इससे पानी का संकट भी खड़ा हो गया। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि लाइन में खराबी आई थी। लगभग साढ़े 11 बजे आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
बकाये पर 35 घरों की काटी बिजली
रायबरेली। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बुधवार को छतोह ब्लॉक क्षेत्र में पूरे जमलाहार, पूरे कोरिन गांवों में छापा मारा। बकाया जमा न करने पर 35 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बकाये पर काटे गए कनेक्शनों को बाद में जांच की जाए। यदि कोई उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए केबल जोड़ता है, तो उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता विनोद कुमार मौजूद रहे।