फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: मंच पर दिखी बच्चों की कला, गोदभराई व अन्नप्रासन की रस्में

Wed, 25 Jan 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। उत्तर प्रदेश दिवस का मंगलवार को जीआईसी में भव्य आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो मासूमों का अन्नप्रासन कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की ओर से लगी प्रदर्शनी का डीएम व अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ ही बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया। इस मौके पर सीडीओ पूजा यादव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सीओ सिटी वंदना सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed