फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: लाइन में फॉल्ट से 11 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

Wed, 25 Jan 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
NA
ऊंचाहार (रायबरेली)। जमुनापुर बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में मंगलवार को कजियाना गांव के पास दो इंसुलेटर खराब हो गए। इससे सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खामी दूर कर लगभग 11 घंटे बाद उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। इस दौरान 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


जमुनापुर बिजली उपकेंद्र से भीलमपुर, अंबारा, जमुनापुर व किरवाहार फीडर निकले हैं। डलमऊ पारेषण से आई 33 केवी लाइन में मंगलवार सुबह पांच बजे खराबी आ गई। इससे जमुनापुर, बाहरपुर, रामसांडा, दौलतपुर, किसुनदासपुर, मखदूमपुर, ईश्वरदासपुर, रामपुर, सनबिरवन, कजियाना, धूता सहित 50 गांवों की लगभग 60 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। दिनभर बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पाए। किसान रामऔतार, माताबदल, बसंतलाल ने बताया कि जर्जर लाइनों की वजह से आए दिन कुछ न कुछ दिक्कत होती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अवर अभियंता शंभूनाथ ने लाइनमैनों के साथ खोजबीन शुरू की। इस दौरान कजियाना गांव के पास दो इंसुलेटर खराब मिले। दोनों इंसुलेटरों को बदलकर शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। अवर अभियंता ने बताया कि लाइन के दो इंसुलेटर पंक्चर थे। जिन्हें बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
50 घरों में छापा, 10 जगह पकड़ी बिजली चोरी
फोटो संख्या 26
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणि और उनकी टीम ने मंगलवार को उन घरों में दस्तक दी, जहां बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए थे। टीम के पहुंचने पर बकायेदार घरों में दुबक गए, तो कुछ दरवाजे पर ताला बंद कर चले गए। 12 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता ने बताया कि ऊंचाहार टाउन और अरखा गांव में राजस्व वसूली अभियान के तहत छापा मारा गया। अरखा गांव में टीम के पहुंचने पर लोग दरवाजा बंद करके दुबक गए, तो कोई दरवाजे पर ताला बंद चला गया। अवर अभियंता ने बताया कि 50 लोगों कनेक्शन चेक किए गए। इसमें से 10 लोग बिना बकाया जमा किए ही केबल को दोबारा जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। इनके खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को बिजली की चोरी करने के लिए ताकीद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed