फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: इंजीनियर ने नाला निर्माण रोका, व्यापारियों में आक्रोश

Wed, 25 Jan 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Jan 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
NA
जगतपुर (रायबरेली)। कस्बे में जलनिकासी के लिए पहले से बने नाले पर शुरू हुए काम को एनएचएआई के इंजीनियर ने रुकवा दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने जिलाधिकारी से नाला निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जगतपुर कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर जलनिकासी की अक्सर समस्या रहती है। सड़क की दोनों पटरियों की नाली पटी होने से हमेशा जलभराव रहता है। बजट आवंटित होने के बाद प्राथमिक विद्यालय जगतपुर से चौराहे तक नाले का निर्माण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएचएआई के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच कर निर्माणकार्य रुकवा दिया। व्यापारी अनिल बाजपेई, मनोज अग्निहोत्री, राजन शुक्ला, गौरव द्विवेदी, केशव प्रसाद आदि ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं एनएचईआई के अवर अभियंता मनीष मिश्रा के मुताबिक बिना अनुमति काम शुरू किया गया था। यह काम सड़क के बगल से हो रहा था, इसी लिए रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed