फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 25 Jan 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे सुलखियापुर गांव में सोमवार रात ससुराल आए एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी जितेंद्र (25) की शादी दो साल पहले भदोखर के सुलखियापुर गांव निवासी रेशमा के साथ हुई थी। छह महीने से रेशमा अपने मायके में थी।
विज्ञापन


17 जनवरी को जितेंद्र पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था। सोमवार शाम जितेंद्र किसी काम से घर से निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की। रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ से उसका शव मफलर से बने फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने शव नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि जितेंद्र अपनी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed