फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: बालक की मौत से नाराज घरवालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jan 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Jan 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
NA
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को मवेशी के हमले में घायल बालक ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे नाराज घरवालों ने मंगलवार को बैंती गांव से हैदरगढ़ जाने वाला मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण व परिजन किसी तरह शांत हुए।

बैंती गांव निवासी हिमांशु (8) पुत्र रमेश कुमार प्राथमिक विद्यालय निहालखेड़ा में पढ़ता था। रविवार को वह दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से निकल रहे छुट्टा मवेशी ने उसे सींग मारकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


सींग से हुए हमले में बालक का पेट फट गया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बच्चे की मौत से नाराज घरवालों व ग्रामीणों ने देर शाम बैंती-हैदरगढ़ मार्ग जाम कर दिया। यहां करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चला। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती भी मौके पर पहुंचे। महराजगंज तहसीलदार अनिल कुमार के निर्देश पर लेखपाल राम समुझ रावत मौके पर पहुंचे।


उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लेखपाल ने पीड़ित परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिलाने की बात कही। थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed