{"_id":"63cedc4de673340b6572c9f7","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-63353-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल
Tue, 24 Jan 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार चाचा-भतीेजे को टक्कर मार दी। इससे चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया।रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी रामबक्श सिंह (75) अपने भतीजे ध्यानचंद के साथ बाइक से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जगतपुर आया था। दोपहर बाद वह बाइक से लौट रहा था। जगतपुर चौराहे पर सड़प पार करते समय ऊंचाहार की तरफ से आ रहे टैंकर में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों दोनों घायलों को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामबक्श सिंह को जिला चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि घायल रामबक्श की हालत गंभीर था। उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई है। टक्कर मार कर भाग रहे टैंकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हेलमेट लगा होता तो रामबक्श की जान बच सकती थी। उसे सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थी। ध्यानचंद बाइक चला रहा था। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।