{"_id":"63cc343300fce10e4e2c8adb","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-61462-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक को टक्कर मारने के बाद कार ने महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक को टक्कर मारने के बाद कार ने महिला को रौंदा
Sun, 22 Jan 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। इसके बाद कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मोटा का पुरवा गांव निवासी सतीश यादव उर्फ लाल (22) बाइक से अमावां से अपने घर आ रहा था। गांव के पास उसने जैसे ही बाइक मोड़ी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने सतीश को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरे किनारे से पैदल जा रही शिवकला (62) निवासी मोटा का पुरवा को रौंद दिया।
इसके बाद कार खड्ड में चली गई। हादसे में शिवकला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सतीश के दोनों पैर जख्मी हो गए। जिला अस्पताल के बाद युवक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, तहसीलदार सदर अभिनव पाठक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार दो लोग हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। कार समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।