{"_id":"5f67b4168ebc3e733844d608","slug":"my-family-never-did-politics-by-resorting-to-someone-s-name-manish-raibaraily-news-lko5411576147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे परिवार ने कभी किसी के नाम का सहारा लेकर राजनीति नहीं की-मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे परिवार ने कभी किसी के नाम का सहारा लेकर राजनीति नहीं की-मनीष
विज्ञापन
रायबरेली। पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता मनीष सिंह ने रविवार को एमएलसी पर हमला बोला। कहा कि हमारे परिवार ने कभी किसी के नाम का सहारा लेकर झूठी और इच्छापूर्ति वाली राजनीति नहीं की। बाबा दिवंगत धुन्नी सिंह, पिता दिवंगत अशोक सिंह और चाचा दिवंगत अखिलेश सिंह ने जनता को गुमराह करने का काम कभी नहीं किया। आज एमएमलसी दिनेश प्रताप सिंह अपना जनाधार को बचाने लिए मेरे बाबा व पिता के नाम से द्वार बनवाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
शहर के चौहान मार्केट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि मेरे बाबा, पिता व चाचा कभी नाम के मोहताज नहीं रहे हैं। उनके नाम से जिन लोगों ने कमाई की है, उनमें एमएलसी दिनेश सिंह व उनका परिवार भी शामिल है। अगर एमएलसी को जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से द्वार बनवाना था तो जिला परिषद रायबरेली के लगातार 21 वर्षों तक अध्यक्ष रहे दिवंगत पंडित रामशंकर त्रिपाठी के नाम से बनवाना चाहिए था।
साथ ही उनके राजनैतिक गुरू व जिला परिषद रायबरेली के अध्यक्ष रहे दिवंगत रूद्र प्रताप सिंह के नाम से भी एक द्वार का निर्माण कराना चाहिए था। कहा कि शहर की हाथी पार्क की जमीन हो, सिविल लाइंस की जमीन हो या हरचंदपुर में जिला पंचायत की जमीन। अवैध तरीके से मार्केट बनवाया जा रहा है। इन सब पर पर्दा डालने व जनता में भ्रम पैदा करने के लिए मेरे बाबा व पिता के नाम का जिस तरह दुरुप्रयोग किया जा रहा है, उसे मैं सफल नहीं होने दूँगा।