{"_id":"602ac69d8ebc3ee96839390b","slug":"muskan-in-slogan-and-komal-first-in-poster-raibaraily-news-lko565039930","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन में मुस्कान और पोस्टर में कोमल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन में मुस्कान और पोस्टर में कोमल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी के साथ ही पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर में कोमल वर्मा प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, आरुषि पटेल तृतीय रहे।
आयशा खान एवं अनुभव सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन में मुस्कान शुक्ला प्रथम, आयुष सिंह द्वितीय, शिवानी तृतीय रहीं। अकांक्षा मौर्या एवं फातिमा बानो को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. बदरून्निशा खान एवं डॉ. संजय कुमार शामिल रहे।
मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन संदीप जायसवाल ने सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयंसेवियों को जागरूक करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें। सड़क पर निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गाड़ी नियंत्रित गति से चलाएं। विशिष्ट अतिथि यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता ने कहा कि यातायात के समस्त नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता चीफ प्रॉक्टर डॉ. यूबी सिंह ने कहा कि स्वयं की सुरक्षा सबसे पहले जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. हरीशचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. बदरून्निशा खान, डॉ. कविता दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सरस्वती वंदना शाम्भवी मौर्या तथा संकल्प गीत फातिमा बानो, प्रियांशी यादव ने प्रस्तुत किया।