{"_id":"62a62908410afd7d2d37b4ca","slug":"musam-raibaraily-news-lko634897737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 44 डिग्री पार, सड़कों पर सन्नाटा, सूने हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 44 डिग्री पार, सड़कों पर सन्नाटा, सूने हुए बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्री-मानसूनी बारिश के इंतजार के बीच जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लगातार सितम ढा रही गर्मी के तेवरों संग रविवार को झुलसाती पछुआ हवा ने 44 डिग्री पारे के साथ लोगों को बेहाल कर दिया।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जून के दूसरे सप्ताह में पहली प्री मानसूनी बारिश के इंतजार के बीच भीषण गर्मी से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम के बाद तक भी बेहाल करने वाली भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह करीब 9 बजे से पहले ही धूप के तेवर तपाने लगे। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप से तपन और बढ़ गई। दोपहर की तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया, लेकिन राहत नाममात्र की ही मिली।
अप्रैल में शुरू हो गया था बेतहाशा गर्मी का सिलसिला
इस साल अप्रैल में ही तेज धूप और गर्मी शुरू हो गई थी। मई के बाद जून का माह शुरू हो गया है, लेकिन लोगों को अभी तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। हाल यह है कि दिनोंदिन गर्मी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। गर्मी के कारण बाजार में सन्नाटा रहता है। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।
गर्मी से ऐसे बचें
शरीर को पूरी तरह से ढककर ही घर से बाहर न निकलें
बाहर से आने पर तुरंत फ्रिज का पानी न पीएं।
तेज गति से बाइक या साइकिल न चलाएं। इससे लूू लगने का खतरा रहता है।
टंकी में रखे पानी या तेज गर्म पानी से कतई न नहाएं।