फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder's FIR, IG recorded statements

हत्या की एफआईआर, आईजी ने दर्ज किए बयान

Wed, 04 Mar 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder's FIR, IG recorded statements
लीड :
विज्ञापन

अज्ञात में हत्या का केस, आईजी ने दर्ज किए बयान
सबहेड : संदिग्ध हालात में जलकर दंपती और बेटी की मौत का मामला
- ग्रामीणों के साथ घटना की जानकारी देने वाले दूूधिए से पूछताछ
- फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए
- पुलिस को मृतका मोनी का 18 पेज और उसके पति का लिखा गया नोट मिला
फोटो संख्या 12,13,14,16 तक।
संवाद न्यूज एजेंसी
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दुबेन मजरे बभनपुर गांव में सोमवार देर शाम दंपती और मासूूम बेटी की जलकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया गया। लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों, ग्रामीणों के साथ ही सबसे पहले घटना की जानकारी देने वाले दूूधिए से गहनता से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का फिर जायजा लिया और वहां से अहम सुराग जुटाए। पुलिस को घर के अंदर से मृतका मोनी की ओर से लिखे गए 18 पेज और उसके पति की ओर से लिखे गए नोट (पेज) मिले हैं, जिनमें उन्होंने अपनी बात लिखी है। बरामद नोट में क्या लिखा गया है, इसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद लिखे गए नोट दंपती के हैं या नहीं। साथ ही पुलिस को दो मोबाइल भी मिले हैं। अब तक की पड़ताल में घटना की असल वजह सामने नहीं आ सकी है।
पूरे दुबेन मजरे मजरे बभनपुर गांव में शिव कुमार (30), पत्नी मोनी (27) और उसकी तीन वर्षीय बेटी अवनी का शव सोमवार देर शाम घर के अंदर जली अवस्था में पाया गया था। घटना की जानकारी उस समय हुई थी, जब गांव का रहने वाला सोनू दुबे घर पर दूध देने गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आईजी एसके भगत मंगलवार सुबह एसपी स्वप्निल ममगाई के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दूधिए सोनू दुबे के अलावा आसपास के लोगों व परिवारीजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम से लिए गए सबूत के बारे में पूछताछ की। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पंचम मजरे कुंवरमऊ निवासी एवं मृतका मोनी के पिता बद्री प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आईजी एसके भगत से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की बात कही।
विज्ञापन

इनसेट
मां-बाप का इकलौता था शिवकुमार
मृतक शिवकुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। चार बहने हैं, जिसमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है। अभी सबसे छोटी बहन रश्मि की शादी नहीं हुई। मृतक की मां भुदंला देवी, पिता रामेश्वर प्रसाद यादव छोटी बेटी के साथ जालंधर में रहते हैं। बेटे व बहू सहित पोती की मौत की खबर सुनते ही सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिना बताए घर से गायब हो गया था शिवकुमार
मृतक शिवकुमार चार महीने पहले घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। कई दिन बाद सूचना मिली थी कि गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर बाइक खड़ी है। इस पर मृतक के पिता रामेश्वर प्रसाद यादव ने गौरीगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। काफी खोजबीन के बाद ये पता चला कि शिवकुमार रायबरेली शहर में है। इसके बाद पिता रामेश्वर प्रसाद बेटे-बहू व पोती को लेकर जालंधर शहर लेकर चला गया और अभी दो महीने पहले ही घर लौट कर आया था।
इनसेट
बोली बहन, हत्या की गई है, कार्रवाई हो
मृतका की बहन रानी देवी ने बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पहले ऐसी कभी नहीं हुआ कि इस तरह समान विखरा पड़ा हो और जिस कमरे में शव बरामद हरुआ उस कमरे में दीदी व जीजा कभी सोते नहीं थे। वह अपने बेडरूम में सोते थे। जीजा शिवकुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पोल्ट्री फॉर्म खोला था। कुछ दिन बाद उनसे काफी विवाद भी हुआ था। मामले में कार्रवाई हो।
इनसेट
ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
सोमवार रात शव थाने ले जाते समय ग्रामीणों व पुलिस से नोकझोंक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के काफी समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों की मांग थी कि परिवारीजन आ जाएं तो शव ले जाया जाए। पुलिस शव को रात में ही ले जाने पर अड़ी रही। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे।

इनसेट
आखिर कहां गई बाइक
घटना के बाद से ही मृतक की बाइक घर में न मिलने से ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर मृतक शिवकुमार की बाइक कहां गई। शिवकुमार हमेशा बाइक घर के गैलरी में खड़ी करता था। पुलिस का दावा है कि बाइक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed