फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

मासूम की गला दबाकर हत्या, घर के पीछे पड़ा था शव

Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
murder
बालक की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के भगवंतनगर मजरे कंधरपुर में एक मासूम अरविंद (7) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता रामविलास के मुताबिक वह गुरुवार शाम चार बजे पत्नी के साथ गेहूं की फसल काटने जा रहा था। पीछे से उसका बेटा अरविंद भी खेत जा रहा था, लेकिन उसे रास्ते से वापस कर दिया था। जब रात में घर लौटे तो बेटा नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर के पीछे बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। सीओ ने बताया कि बालक की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।
वारदात में करीबियों का हाथ
पुलिस की शुरुआती जांच में बालक की हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ भी लगे हैं, जिसके जरिए वह कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वजह से करीबियों ने बालक का कत्ल किया।

सात वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed