फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या

Sun, 20 Oct 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के जोहवा हिसार गांव में शुक्रवार की शाम खेत में धान की पिटाई कर रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत की मेड़ पर मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ व थानेदार ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

मृतका के ससुर ने गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र पर रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा है। साथ ही महिला की हत्या से सभी में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के जोहवा हिसार गांव की रहने वाली श्यामा देवी (50) शाम को अपने खेत में धान की पिटाई कर रही थी, जबकि उसकी बेटियां धान बोरियों में भरकर उसे घर ले जा रही थीं। बेटियां धान छोड़कर घर आईं तो मां श्यामा को गायब पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों और परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात खोजबीन के दौरान खेत से 200 मीटर दूर खेत की मेड़ के पास श्यामा देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में था। उसके गले में चोट के निशान थे।
श्यामा की साड़ी से ही उसका गला दबाकर कत्ल किया गया। वारदात की खबर पर सीओ महराजगंज विनीत सिंह, थानेदार पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के ससुर छेदीलाल ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के ही रामकिशुन से उसकी पुरानी दुश्मनी थी। इसी वजह से रामकिशुन ने अपने बेटे शिवम के साथ मिलकर उसके बहू की हत्या की है। थानेदार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कभी हत्या तो कभी लूट की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को पुलिस रोक नहीं पा रही है। इससे क्षेत्रीय जनता में भय और दहशत व्याप्त है। इसी माह क्षेत्र के समोधा में ग्राम प्रधान के घर 40 लाख रुपये की चोरी की गई।
नींवा गांव में महिला को मरणासन्न करके लाखों रुपये की लूट की गई। सेंहगो खानपुर में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी गई। ऐसे में पुलिस को तेजी दिखाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त शिकंजा कसने की जरूरत है।

जोहवा हिसार गांव में महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या की गई है। उसके साथ रेप किया गया है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मृतका के ससुर ने पिता-पुत्र पर मर्डर का केस दर्ज कराया है। पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
-विनीत सिंह, सीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed