फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

युवक की हत्या कर शव पटरी पर फेंका, हाथ काटकर पुल पर रखा

Thu, 17 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder
ुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई। हत्यारों ने युवक कत्ल कर उसका शव रजबहे की पटरी पर फेंक दिया और फिर उसका बांया हाथ काटकर पुल पर रख दिया। गुरुवार सुबह इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। वैसे तो घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के तरौंना गांव निवासी राजन कुमार वर्मा (25) पुत्र रामनरेश वर्मा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। अभी हाल में ही छुट्टी पर घर आया था। बुधवार शाम राजन खेत की तरफ गया था, लेकिन इसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा था। गुरुवार सुबह नसीराबाद रजबहा की पटरी पर राजन का क्षतविक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन का चेहरा धारदार हथियार से पूरी तरह से क्षतविक्षत कर दिया गया था। उसका बायां हाथ काटकर गांव के समीप पुलिया पर रख दिया गया था। लोग टहलने के लिए निकले तो पुलिया पर कटा हुआ एक हाथ रखा था।
सूचना पर सीओ तिलोई राजकुमार सिंह, थानेदार राजीव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि पिता रामनरेश वर्मा ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि प्रेम-प्रसंग में कत्ल की आशंका जताई जा रही है।
फोन किया था तो बेटा बोला था कि पापा घर आ रहा हूं...
बेटे का शव देख पिता रामनरेश अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि अब उसका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। यह सब कैसे हो गया। रामनरेश ने बताया कि रात 8:30 बजे हमने अपने बेटे से बात की थी।
इस पर उसने बताया था कि पापा मैं नहर की पुलिया पर आ गया हूं। जल्दी घर पहुंच जाऊंगा। मृतक राजन का एक बड़ा भाई पप्पू है। मृतक के खिलाफ फुरसतगंज थाने में मारपीट समेत कई केस भी दर्ज हैं। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
नन्हे मेहमान के आने से पहले ही खुशियां गम में बदली
मृतक के घर नन्हे मेहमान आने से पहले ही खुशियों गम में बदल गई। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा राजन एक महीने पहले दिल्ली से वापस आया था। वहां पर वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी पूजा गर्भ से है। उसी के डिलीवरी करवाने के लिए वह इस समय घर पर रुका हुआ था।

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कार्रवाई के निर्देश
घटना की खबर पाकर अमेठी एसपी डॉ. ख्याति गर्ग व एएसपी दयाराम सरोज ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। एसपी परिवारीजनों से भी मिली और उन्हें ढांढस बंधाया। एसपी ने बताया कि केस दर्ज करा दिया गया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्द मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed