फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder of farmer

किसान को फावड़े से काट डाला

Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder of farmer
रायबरेली में शनिवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी करौती मजरे जगतपुर में किसान की हत्या के बाद रो - फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के छोटी करौती मजरे जगतपुर गांवल में शनिवार को बबूल के पेड़ के नीचे बैठे एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक युवक ने किसान पर चार ताबड़तोड़ वार किए। एक वार सिर, दूसरा गर्दन, तीसरा चेहरा और चौथा वार कंधे पर किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास भी किया तो हमलावर ने उसे फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी रही। सीओ डलमऊ आरपी शाही ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। छोटी करौती मजरे जगतपुर गांव निवासी गनेश (45) किसानी करता था। सुबह गांव के बाहर खेत में गोबर की पांस खेत में बिथराने के बाद एक पेड़ के नीचे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोसी हरिकेश पहुंचा और बिना कुछ बोले ही गनेश पर फावड़े से हमला बोल दिया। एक के बाद एक चार वार करके गनेश की हत्या कर दी। गांव के ही रवि ने किसान को बचाने की कोशिश की तो हमलावर ने उसे दौड़ा लिया। रवि ने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद हरिकेश मौके से भाग गया।
वारदात की जानकारी मिली तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी, लेकिन जगतपुर एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मी एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इससे खफा लोगों ने नाराजगी जताई और एसओ को खूब खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना था कि जगतपुर एसओ समय से मौके पर पहुंच जाते तो आरोपी पकड़ जाता।
सीओ डलमऊ आरपी शाही ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सीओ का कहना है कि मृतक के छोटे भाई रामनरेश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। हालांकि आशंका है कि आरोपी युवक का मानसिक संतुलन कुछ गड़बड़ है, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया।

परिवारीजनों में मचा कोहराम
किसान की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पत्नी सुनीता रह-रह कर रो पड़ती है। साथ ही बेटी दीपाली, पुष्पा, संजना और बेटा हरिकेश भी पिता की हत्या से गमगीन हैं। ग्रामीण इस घटना से बेहद गमगीन होने के साथ ही आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed