फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder of a young man by slitting his throat with a knife, body thrown at Chakrod

छूरा से गला रेतकर युवक की हत्या, चकरोड पर फेंका शव

Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murder of a young man by slitting his throat with a knife, body thrown at Chakrod
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव चकरोड पर पड़ा मिला। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक की हत्या की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ माना (35) जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार था। वह दिनभर इधर-उधर घूमा करता था। सोमवार शाम वह बाबूगंज बाजार गया था। रात में उसकी किसी ने छूरे से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उसका शव गांव जाने वाले चकरोड पर पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस अफसरों ने घटना की पड़ताल की। घटनास्थल के पास से ही घटना में प्रयुक्त किया गया छूरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हम किसके लिए बनाएंगे खाना....
बेेटे की हत्या की खबर मां ऊषा सिंह को मिली तो वह बेसुध हो गई। होश में आने पर वह जमीन के लिए बेटे की हत्या करने की बात कहने लगी। कोतवाली में चीखते हुए वह बोली कि साहब अब हम किसके लिए खाना बनाएंगे। मेरी सेवा अब कौन करेगा। जिसको जमीन की जरूरत थी, वह बताते मैं दिलवा देती।
साहब! मुझे भी गोली मार दो। ऊषा ने बताया कि दीपक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। उसका बड़ा भाई करूणेश प्रयागराज में रहता है। छोटा भाई वीरेश गांव में ही खेती करता है। सबसे छोटे भाई मुकेश सिंह की चार वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पिता रामआधार भी इस दुनिया में नहीं हैं।
संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने का शक
पुलिस को संपत्ति के लिए युवक की हत्या किए जाने का शक है। घटनास्थल पर मृत युवक दीपक की जेब में उसकी दो फोटो मिलीं हैं। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया है।
फोटो मिलने के बाद पुलिस तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में भी जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं संपत्ति बेचने के बाद तो हत्या नहीं की गई या फिर बेचने की आशंका के चलते उसके किसी अपने ने ही घटना को अंजाम तो नहीं दिया।
दरअसल, पिता की मौत के बाद युवक के नाम जमीन दर्ज हो गई थी। कहा जा रहा है कि वह अपनी जमीन बेचना चाहता था। इसीलिए तो किसी ने उसकी हत्या नहीं कर दी। फिलहाल पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

मानसिक रूप से बीमार युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। संपत्ति चलते हत्या किए जाने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द हत्या की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed